फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले मझगांवा अब उमरी-गनेशपुर में कर दी बिना अनुमति खुदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रशासन की लचर कार्रवाई ही है कि हाईवे निर्माण में लगी कंपनी बिना अनुमति के जिले में बेखौफ अवैध खनन कर रही है। कंपनी की ओर से माइनिंग प्लान में तो किसानों के प्राइवेट गाटे दिखाए जा रहे हैं, लेकिन इसकी आड़ में नदियों के किनारे, बंजर और सरकारी जमीन की अवैध रूप से खुदाई कर मिट्टी निकाला जा रही है। अभी मझगांवा में अवैध खनन का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि बिना अनुमति मेंहनगर तहसील के उमरी-गनेशपुर में अवैध रूप से मिट्टी निकालने का मामला सामने आया है। यहां किसानों से मिलीभगत कर बिना अनुमति के मिट्टी निकाली जा रही थी। शिकायत पर खनन अधिकारी तहसील के अधिकारियों के साथ नापजोख के लिए पहुंचे तो कंपनी के कर्मचारी फरार हो गए। फिलहाल खनन विभाग की ओर से यहां पर पैमाइश के बाद लगभग 12 लाख का जुर्माना लगने की बात कही जा रही है। वहीं, मझगांवा में कंपनी को नोटिस जारी करने के बाद पैमाइश की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
विज्ञापन

जनपद में वाराणसी-लुंबिनी फोरलेन का निर्माण चल रहा है। इसमें एनएचआई की ओर से जनपद में निर्माण के लिए गायत्री नाम की कंपनी को रखा गया है। हाईवे निर्माण के लिए कंपनी की ओर से जगह-जगह से मिट्टी निकाली जा रही है। कंपनी को जहां से मिट्टी निकालनी होती है उस गांव के नाम के साथ ही गाटा नंबर और किसानों की सहमित अनुमति के लिए खनन विभाग को देनी होती है। लेकिन प्रशासन के लचर रवैये के कारण कंपनी की ओर से नियमों को ताक पर रख कर सरकारी जमीनों से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। कंपनी बिना माइनिंग प्लान के नदी के किनारे और बंजर जमीनों की खुदाई कर मिट्टी निकाल रही है। अभी पिछले दिनों रानी की सराय तहसील के मझगांवा में तमसा नदी के किनारे बिना अनुमति के अवैध खनन करने का मामला सामने आने पर प्रशासन ने खनन पर रोक लगा दी थी। इससे भी कंपनी पर कोई असर नहीं पड़ा तो उसने मेंहनगर तहसील के गंभीरपुर थाने के उमरी गनेशपुर में मिट्टी खनन करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने सरकारी जमीन से मिट्टी खनन की शिकायत प्रशासन से की तो एडीएम वित्त एवं राजस्व ने खनन विभाग और तहसील प्रशासन की टीम को मौके पर भेजा।
जांच के लिए मौके पर टीम पहुंची तो यहां मामला दूसरा निकला। अधिकारियों को देख कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी मौके से खिसक गए। बुलाने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे। यहां सरकारी जमीन से मिट्टी तो नहीं निकाली जा रही थी, लेकिन प्रशासन की बिना अनुमति के ही किसानों के खेत से मिट्टी निकाली जा रही थी। किसान अपनी खेत में पोखरा खुदवाना चाहते थे। लिहाजा कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रशासन को बिना बताए ही जेसीबी से पोखरे की खुदाई कर मिट्टी निकाल ली। ताकि न तो प्रशासन को रायल्टी देने पड़े और न ही किसानों को मिट्टी का मुआवजा। फिलहाल विभाग की ओर से जहां खनन किया गया, उसकी पैमाइश कर ली गई है। खनन अधिकारी ने बताया कि कंपनी पर लगभग 12 लाख का जुर्माना बन रहा है। मझगांवा में हुए अवैध खनन में कंपनी को नोटिस जारी की गई है। पैमाइश कर यहां भी जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन


पैसे बचाने के लिए हो रहा खेल
आजमगढ़। किसी भी सरकारी कार्य के लिए नियमानुसार खनन किया जा सकता है। ऐसे किसानों की सहमित के साथ अनुमति लेने पर विभाग में रायल्टी और किसानों को मुआवजा देना पड़ता है। ये रुपये बचाने के लिए कंपनी में तैनात स्थानीय ठेकेदारों की ओर से सरकारी जमीन से ही मिट्टी निकाली जा रही है, ताकि इसकी न रायल्टी देनी पड़े और न ही किसानों को भुगतान करना पड़े। ठेकेदार जिलास्तर पर कंपनी के अधिकारियों से मिलीभगत कर ये धन अपनी जेब में डाल लेते हैं। प्रशासनिक टीम के आने पर जिस गाटा नंबर से अनुमति ली गई है दिखाने के लिए वहां खनन शुरू कर बच निकलते हैं।

उमरी गनेशपुर अवैध रूप से मिट्टी खनन करने की जानकारी मिलने पर अधिकारियों के निर्देश पर मौके की पैमाइश की गई है। इस दौरान गायत्री कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी मौके से रफू-चक्कर हो गए थे। पैमाइश के बाद इन पर लगभग साढ़े 12 लाख का जुर्माना लगाया जाएगा। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारी को सौंपी जाएगी। मझगांवा में भी जल्द पैमाइश की जाएगी।
सुधांशु रंजन द्विवेदी, खनन अधिकारी

शिकायत पर टीम को जांच के लिए उमरी गनेशपुर भेजा गई थी। बिना अनुमति के खनन का मामला मिला है। मझगांवा में अवैध खनन का मामले पकड़ में आने के बाद गायत्री कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। जवाब मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वीके गुप्ता, एडीएम एफआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें