निजामाबाद। नगर पंचायत निजामाबाद में चल रहे निकाय चुनाव में प्रतिबंध के बावजूद अध्यक्ष और सभासद पद के प्रत्याशियों ने जगह-जगह बैनर, पोस्टल लगाकर दीवारों को पाट दिया है। मंगलवार को एसडीएम निजामाबाद की कब्जे में भ्रमण करते हुए नजर गई तो स्वयं हाथ से इनका पोस्टर आदि फाड़कर हटाए। साथ ही थाने में तहरीर देकर इनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।
एसडीएम निजामाबाद बागीश कुमार शुक्ला की तहरीर पर जिनके विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। उसमें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार कृष्णावती देवी, प्रेमा यादव, सकीलाबानो और अनिता साहू का नाम शामिल है। जबकि सभासद पद के प्रत्याशियों में आजाद मौर्य, रणविजय, विजय प्रकाश प्रजापति और जिशान आजमी का नाम शामिल है। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।