फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल तक दुर्वासा धाम की सफाई पूरी करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। पौराणिक दुर्वासा धाम पर कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेले के मद्देनजर घाट आदि की सफाई न होने का मुद्दा अमर उजाला की ओर से उठाने के बाद मंगलवार देर शाम को एसडीएम निजामाबाद ने दुर्वासा धाम की साफ-सफाई का जायजा लिया। एडीओ पंचायत तहबरपुर और मिर्जापुर को फटकार लगाई और गुरुवार तक सफाई कराने को कहा। तीन नवंबर को बटोर के साथ पौराणिक स्थल दुर्वासा धाम का मेला शुरू होगा। बुधवार बीडीओ मिर्जापुर के नेतृत्व में 50 सफाईकर्मी जुटे और घाटों की सफाई का काम किया।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर दुर्वासा धाम पर मेला लगता है। पिछले दिनों जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट पर मीटिंग लेकर अधिकारियों को मेला स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल आदि की व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी अधिकारियों की ओर से मामले में कोई रुची नहीं ली जा रही था। एसडीएम निजामाबाद मंगलवार को देर शाम दुर्वासा धाम पहुंचे। साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। दोनों ही व्यवस्थाओं को बदहाल देख एसडीएम ने एडीओ पंचायत मिर्जापुर हरेन्द्र पाठक और तहबरपुर को जमकर फटकार लगाई। गुरुवार तक व्यवस्था पूर्ण होने का निर्देश दिया। निर्देश के बाद बुधवार को सुबह बीडीओ मिर्जापुर रामरेखा सिंह, एडीओ पंचायत हरेंद्र पाठक, प्रधान रामकवल तिवारी, मेला समिति के अध्यक्ष प्रेम गिरी और तहबरपुर के 50 सफाईकर्मी मौके पर पहुंचे और सफाई का कार्य शुरू किया। देर शाम तक घाटों और आसपास की सफाई चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें