अंबारी। फूलपुर तहसील के राधा कृष्ण मंदिर अंबारी में शनिवार को हिंदू एकता विकास मंच की बैठक अमित जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें हिंदू समुदाय की एकजुटता और विकास पर चर्चा की गई ।
मुख्य अतिथि हिंदू महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष वृजेश पांडेय ने कहा कि हिंदू वर्ग आज जाति-पाति के नाम पर विघटित है। विघटन ही उनके विकास में बाधक है। विकास के लिए एकजुटता जरूरी है। इसी लिए हिंदू वर्ग के विकास के लिए हिंदू एकता विकास मंच के माध्यम से संगठित करने के लिए अभियान चलाने की आवश्यकता है। इस लिए सभी लोग हिंदू एकता विकास मंच के माध्यम से लोगों के विकास के लिए एकजुट हो कर लोगों को जाति-पाति की भयावह राजनीति से ऊपर उठ कर सभी को साथ लेकर एक दूसरे के विकास के लिए सहयोग करें। तभी हिंदू एकता विकास मंच का कार्यक्रम तभी सार्थक होगा। इस मौके पर सुशील यादव, अजय, गुड्डू, सिंधु प्रजापति, जयप्रकाश, गोकुल नंदन, सूरज, विकास, रवि आदि उपस्थित थे। संचालन रविंद्र यादव ने किया। ब्यूरो