फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल शिक्षा के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सर्वशिक्षा अभियान के तहत मंगलवार को नगर के रैदोपुर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से रैली निकाली गई। रैली को प्रभारी जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बच्चों द्वारा विविध प्रकार के नारों से लोगों को शिक्षा के महत्व को बताया गया। वहीं अधिकारियों ने बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

रैली में नगर के कई विद्यालयों के लगभग 1500 बच्चों ने प्रतिभाग किया। रैली राजकीय बालिका इंटर कालेज से निकलकर डीएवी इंटर कालेज होते हुए कोतवाली पहुंची। वहां से नगरपालिका, विकास भवन होते हुए पुन: कालेज परिसर में पहुंच कर समाप्त हुई। कॉलेज परिसर में बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा कि शिक्षा पर सबका अधिकार है। बिना शिक्षा के मनुष्य पशु के समान है। उन्होंने बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. श्रीकांत तिवारी ने बच्चों को स्वच्छता के बारे में बताते ह़ुए कहा कि स्वच्छता के जरिए ही हम संक्रामक बीमारियों को फैलने से रोक सकते हैं। इसलिए अपने आसपास गंदगी न होने दें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि सरकार बच्चों को नि:श़ुल्क शिक्षा दे रही है। इसलिए हर अभिभावक का फर्ज है वह अपने बच्चे को पढ़ने के लिए जरूर भेजे। इस मौके पर कालेज की प्रधानाचार्य अनवर जहां, अनीता साइलेस, कौशल राय सहित सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारीगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें