मेजवां (ब्यूरो)। शाहगंज-आजमगढ़ के रास्ते छपरा से सूरत तक चलने वाली ताप्ती गंगा के ठहराव के लिए पूर्वोत्तर रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य शाहआलम कुरैशी फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी से मुलाकात की। इस पर शबाना ने रेलमंत्री मनोज सिन्हा से मुलाकात कर खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव के लिए वार्ता करने का आश्वासन दिया है।
बता दें कि छपरा से सूरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस 19045-19046 सप्ताह में पांच दिन चलती है। यह ट्रेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणासी से हो कर चलती है। शाहगंज-आजमगढ़-मऊ के बीच में ताप्ती गंगा का ठहराव आजमगढ़ और मुहम्मदाबाद में किया गया है। लेकिन शायर कैफी आजमी के गृह रेलवे स्टेशन खुरासन रोड पर ताप्ती-गंगा का ठहराव नही किया गया है। जिसके चलते यात्रियों को काफी असुविधा होती है। जबकि खुरासन रोड रेलवे स्टेशन की प्रतिदिन की आय एक लाख रूपये से अधिक है। पूर्वोत्तर रेलवे सलाहाकार समिति के सदस्य शाह आलम कुरैशी ने मेजवां पहुंच फिल्म अभिनेत्री शबाना आजामी से इस संबंध में वार्ता की। ट्रेन के खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर न रुकनञे से क्षेत्रवासियों को होने वाली समस्या से अवगत कराया। इस पपर शबाना आजमी ने रेलमंत्री से स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव के लिए वार्ता करने की बात कही है।