फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चिकित्सालय में जमा है बरसात का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा। ब्लाक से सटा पशु चिकित्सालय परिसर आजकल बरसाती पानी से तालाब बना हुआ है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से गेट सहित अस्पताल परिसर में कई दिनों से पानी भरा है। जिससे न तो डाक्टर, कर्मचारी अंदर जा पा रहे हैं और न ही पशुपालक पशुओं का इलाज कराने जा पा रहे हैं। पशु चिकित्सालय के प्रभारी ने इस संबंध में खंड विकास अधिकारी को पत्र लिखकर समस्या से अवगत भी कराया। लेकिन आज तक समस्या का निराकरण नहीं हो सका।
विज्ञापन

ठेकमा ब्लाक के सरायमोहन में पशु चिकित्सालय है। इस पशु चिकित्सालय से चार हजार पशुओं का इलाज होता है। पिछले दिनों से हुई बारिश के बाद पशुचिकित्सालय गेट पर पानी लगा है। यहीं हाल पशुचिकित्सालय के अंदर की है। कई दिनों से पानी भरा हुआ है, जिसके कारण डॉक्टर भी अंदर नहीं जा पा रहे हैं, रास्ता पूरी तरह से बंद है। कर्मचारी किसी तरह से पानी में होकर जा रहे हैं। डा. सुरेश चंद्र पाल ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा नाली बनवाई गई है, नाली ऊंची बनी है। जिससे पानी अस्पताल से बाहर नहीं जा पा रहा है। डा. सुरेश चंद पालने बताया इस अस्पताल से 4000 पशु आते हैं, जिनमें कृत्रिम गर्भाधान से लेकर इलाज होता है। अस्पताल परिसर में पानी जमा होने से पशुपालक प्राइवेट डाक्टरों के यहां जाकर महंगे दाम पर इलाज करवा रहे हैं। पशुपालक कालीचरण सरोज ने बताया कि अस्पताल कें पानी जमा है। प्राइवेट में 400 रुपये देकर पशुओं का इलाज करवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें