फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

168 में से सिर्फ 12 का हो सका निस्तारण्ा

Wed, 08 Jul 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर तहसील में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में 168 में से महज 12 मामलों का ही निपटारा हो सका। शेष मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश जिम्मेदारों को दिए गए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कहा कि शिकायती पत्रों के निस्तारण में अधिकारी तेजी लाएं। कहा कि सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित होती हैं। मामलों के निस्तारण में राजस्व और पुलिस के अधिकारी संयुक्त रूप से मौके पर जाकर जांच कर मामले का निस्तारण करें।

मेजवां संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी बाबूलाल की अध्यक्षता में 93 में से दो ही मामले निस्तारित हो सके। गद्दोपुर के ग्रामीणों ने कोटेदार के विरोध में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कोटेदार पर एपीएल कार्ड धाराकों को राशन न देने का आरोप लगाया। ज्ञापन देने वालों में आशा देवी, निर्मला, परमिला, लालमन, सोहन, राजेश आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन


उधर, निजामाबाद में आपदा राहत चेक वितरण में की गई धांधली के विरोध में मंगलवार को नेवादा मूलराजपुर के ग्रामीणों ने तहसील गेट पर प्रदर्शन किया। ज्ञापन सौंप चेक वितरण में की गई धांधली की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

गांव के लोगों ने बताया कि शासन द्वारा किसानों के लिए जारी आपदा राहत का चेक अपात्रों को दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि एक ही परिवार के कई लोगों को चेक दिया गया। जबकि 90 प्रतिशत पात्र लोगों को आपदा राहत का चेक नहीं दिया गया।  प्रदर्शन करने वालों में सनातन पटेल, मनबोध प्रजापति, नंदलाल यादव, अनूप प्रजापति, रामदरस, गजराज आदि ग्रामीण मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें