फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 4.15 करोड़ से बनेंगी मंडल के तीन जिलों की 1637 किमी जर्जर सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मंडल के तीन जिलों की 1637 किलोमीटर जर्जर सड़कों के लिए शासन की ओर से 4.15 करोड़ मंजूर किए गए हैं। पीडब्ल्यूडी जल्द शुरू इन सड़कों के गड्ढों को भरवाने का काम शुरू करेगा। प्रदेश सरकार की ओर से इस काम के लिए 10 अक्तूबर तक की तीथी तय की गई है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि इस कार्य में गुणवत्ता और समय सीमा का ध्यान रखा जाएगा। योजना का उद्देश्य दुर्घटनाओं में कमी लाना और यात्रा को सुगम बनाना है। सड़कों की खराब स्थिति के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी असुविधा होती है।
विज्ञापन

00

कोटिला आवंक मार्ग

रानी की सराय के कोटिला से आंवक जाने वाला मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। इनको भरने की मांग काफी दिनों से हो रही है। लेकिन अब तक इन्हें नहीं भरा गया है। यहां तक कि लोगों ने इन गड्ढों में पानी भरने के बाद मछली मारकर विरोध भी जताया था। इसके बाद भी मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई है। इस मार्ग का कार्य आरईएस को करना है।

00

आजमगढ़ निजामाबाद मार्ग की हालत खस्ता

निजामाबाद कस्बा कई ऐतिहासिक धरोहरों को समेटे हुए है। इसके बाद भी जिला मुख्यालय से निजामाबाद जाने वाला मार्ग दुर्दिन पर आंसू बहा रहा है। इस मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इसके कारण मार्ग के आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग को लेकर सदन में भी आवाज उठ चुकी है, फिर भी गड्ढों को अब तक भरा नहीं जा सका है।
विज्ञापन


00

कप्तानगंज-अहरौला मार्ग की गिट्टियां तक गायब

कप्तानगंज से अहरौला जाने वाले मार्ग की हालत किसी से छिपी नहीं है। पीडब्ल्यूडी ने प्रस्ताव तैयार कर शासन के पास भेजा है। इस गांव के मरम्मत के लोगों ने कई बार धरना प्रदर्शन भी किया है। सांसद और विधायक सदन में इसे उठा चुके हैं। लेकिन अब तक इस मार्ग की मरम्मत नहीं हो सकी है।

कोट

सड़कों की मरम्मत तो नहीं लेकिन गड्ढ़ों को भरने के लिए चार करोड़ 15 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। इस धन से मंडल की 1637 किमी सड़कों के गड्ढों को भरा जाएगा। जल्द ही इस काम को शुरू कर गड्ढों को भरने का कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


योगेंद्र सिंह, मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें