फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहुल में 2.59 और लालगंज में 4.39 करोड़ से होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पं. दीन द याल आदर्श नगर पंचायत योजना में चयनित नगर पंचायत कटगर लालगंज और माहुल के विकास के लिए आवास विकास ने डीपीआर तैयार कर ली है। माहुल में 2.59 करोड़ और कटघर लालगंज में 4.39 करोड़ की डीपीआर तैयार की गई है। अभी इसे दर निर्धारण के लिए पीडब्ल्यूडी के पास भेजा गया है। डीएम की संस्तुति के बाद इसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। शासन की मंजूरी मिलने के बाद दोनों निकायों में कार्य शुरू कराया जाएगा। शासन की ओर से सिंतबर माह में कटघर लालगंज और माहुल नगर पंचायत का चयन पं. दीन दयाल आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत किया गया था। इसके साथ ही दोनों नगर पंचायतों में मूलभूत सुविधाएं पेयजल आपूर्ति, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, मार्ग प्रकाश व्यवस्था, सड़कें एवं गलियों की डीपीआर तैयार कर भेजने के निर्देश दिए थे। इसके लिए आवास-विकास को डीपीआर बनाने के लिए अधिकृत किया गया था। आवास-विकास की टीम ने दोनों निकायों के ईओ, जेई और चेयरमैन की टीम के साथ विकास का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। माहुल में कुल 2.59 करोड़ की डीपीआर तैयार की गई है। इसमें गलियां, इंटरलाकिंग, 100 स्ट्रीट लाइट, हैंडपंप आदि के कार्य शामिल किए गए हैं। वहीं, नगर पंचायत कटघर लालगंज में गलियां, इंटरलाकिंग, पाइपलाइन, 100 स्ट्रीट लाइट, मिनी ट्यूबवेल आदि का 439.82 लाख की लागत से प्रस्ताप तैयार किया गया है। इसे दर निर्धारण के लिए पीडब्ल्यूडी के पास भेजा गया है। डीएम की संतुति के बाद बाद इसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। शासन से बजट जारी होने के बाद इस पर कार्य शुरू कराया जाएगा। इसमें माहुल नगर पंचायत का गठन अभी पिछले साल ही हुआ है।
विज्ञापन


माहुल और कटघर लालगंज में विकास कार्यों के लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है। माहुल में 2.59 करोड़ और कटघर लालगंज में 4.39 करोड़ के प्रस्ताव के जांच के लिए पीडब्ल्यूडी के पास भेजा गया है।
महेंद्र कुमार, एई आवास-विकास

माहुल और कटघर लालगंज में विकास कार्यों के लिए डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी आवास विकास को दी गई है। अभी तक ये प्राप्त नहीं हुई है। जल्द डीपीआर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मिलते ही इसे शासन के भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवांकात द्विवेदी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें