फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जात-धर्म के नाम पर समाज को बांट रही सरकार : अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सठियांव/अतरौलिया/कटानीबाजार/दीदारगंज। समाजवादी पार्टी का सामाजिक विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम बुधवार को भी जारी रहा। कई विधानसभा के विभिन्न गांवों में सपाइयों ने जहां अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं वहीं, केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार लोगों जाति-धर्म के नाम पर बांट रही है। मुबारकपुर विस में सपा कार्यकर्ताओं का जत्था जहानागंज के इदिलपुर, कुन्जी, बरहतिल जगदीशपुर में पहुंचा। सपा सरकार की नीतियों और विकास को बताया। पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार साजिश के तहत विरोधी दल के नेताओं को फंसाने का कुचक्र रच रही है। महंगाई की मार से आम आदमी तंग है। राधेश्याम भारती, कमला चौहान, रविंद्र चौहान, मुन्नर राजभर, सिकन्दर चौधरी, अच्छेलाल यादव उपस्थित थे। अतरौलिया विस में कार्यक्रम मनियारपुर बोधीपट्टी में हुआ। पूर्व ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव कहा कि भाजपा सरकार ने कोई वादा पूरा नहीं तिया। हरिराम बागी, लच्छीराम वर्मा, पिंटू यादव, मुकेश निषाद, जगदीश मौर्य थे। विधान सभा गोपालपुर में कार्यक्रम नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम, कुर्मीयान और जमुनि में हुआ। विधायक नफीस अहमद ने कहा कि खाद, बीज, डीजल, पेट्रोल के दाम दो गुने हो गए हैं। डॉ. हरीराम सिंह यादव, फिरतू निषाद. भागवत यादव, रामकमल यादव, सुदई, चंद्रभान आदि थे। दीदारगंज विधानसभा में पिछड़ा वर्ग के संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में अरनौला, फत्तेपुर, कैथौली गांव में चौपाल लगा। प्रवीण यादव, मनोज यादव, शीतला यादव, मजनू यादव, सुनील यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें