फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह से सूख रहा गन्ना, नहीं हो रही ढुलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के मालटारी स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ने की ढुलाई न होने से किसानों का गन्ना एक सप्ताह से सूख रहा है। इसके चलते किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। किसानों ने ठेकेदार से और वाहन बढ़ाने ढुलाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्र मालटारी पर ट्राली पर लदा गन्ना एक सप्ताह से सूख रहा है। ठेकेदार की ओर से सिर्फ एक ही वाहन ढुलाई के लिए लगाया गया है, जो कई दिनों के अंतराल पर आ रहा है। इसके चलते किसानों के गन्ने की ढुलाई नहीं हो पा रही है। ट्राली पर लदा गन्ना क्रय केंद्र पर कई दिनों से खड़ा है। एक तो किसानों को ट्राली का भाड़ा देना पड़ रहा है वहीं, ट्राली पर लदा गन्ना सूख रहा है। किसानों को दोहरी दुश्वारियां उठानी पड़ रही है। बहुत से किसान गन्ने की छिलाई कर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। किसानों ने ढुलाई वाहन बढ़ाने की मांग की है। भतखोरी गांव के किसान रामदरश सिंह ने बताया आठ दिनों से गन्ना छीलकर खेत में छोड़ कर रखा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें