फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल सुविधाओं के लिए मुलायम सिंह को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रेल विकास को लेकर सदर लोकसभा सीट से सांसद मुलायम सिंह यादव को संबोधित ज्ञापन भारत रक्षा दल के जिलाध्यक्ष उमेश सिंह गुड्डू के नेतृत्व में सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव को सौंपा गया। मांग की गई कि सांसद जिले के विभिन्न रेल प्रोजेक्ट के प्रति सरकार का ध्यान आकृष्ट कराएं। आजमगढ़ में रेल के विकास में आ रही बाधाओं को दूर करने का प्रयास करें। प्रतिनिधिमंडल ने वाराणसी-आजमगढ़-गोरखपुर नई रेल लाइन का निर्माण, मऊ-आजमगढ़-शाहगंज लाइन के दोहरीकरण और विद्युतीकरण, आजमगढ़ से प्रयागराज और लखनऊ के लिए इंटरसिटी ट्रेन चलाने आदि मांगे उठाई। ज्ञापन देने वालो में भरत रक्षा दल के जिला महासचिव रवि प्रकाश, दीपक, आशीष यादव, सुनील वर्मा, धर्मवीर शर्मा, अस्तित्व शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें