फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में पराली जलाने पर नहीं लग रही रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में रोक के बावजूद भी बड़े पैमाने पर किसानों द्वारा खेतों में पराली जलाने का कार्य किया जा रहा है। सबकुछ जानते हुए भी प्रशासन मौन साधे है जिसके कारण किसान बेरोकटोक पराली को खेतों में जला रहे हैं। पराली जलाने वाले किसानों का चिन्हीकरण होने के बाद भी तहसील स्तर पर कार्रवाई के लिए गठित टीम कार्रवाई करने से बच रही है। पराली जलाने से होने वाले प्रदूूषण को देखते हुए कोर्ट ने इस पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। कोर्ट के इस आदेश पर शासन स्तर से जिला प्रशासन को इस पर लगाने लगाने का निर्देश दिया गया। इस निर्देश पर जिला प्रशासन ने तहसील स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में कार्रवाई करने के लिए टीम का गठन कर दिया लेकिन जिले स्तर पर इस टीम द्वारा कोई कार्रवाई आज तक नहीं की गई। जबकि शासन ने इस पराली जलाने पर क्षेत्रफल के हिसाब से जुर्माना लगाने का निर्देश दिया है। हाल ही में भूमि संरक्षण अधिकारी संगम सिंह मौर्य ने निजामाबाद तहसील के तहबरपुर विकास खंड के मधेसिया गांव में कुछ किसानों को पराली जलाते हुए चिह्नित किया था। उन्होंने इसकी रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम निजामाबाद को सौंपी थी। लेकिन लगभग एक हफ्ता बीतने के बाद भी अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


पराली जलाने पर जुर्माना लगाने का प्रावधान है। अगर कोई शिकायत करता है या लेखपाल स्तर से इस तरह की कोई रिपोर्ट आती है तो मेरे द्वारा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
बागीश कुमार शुक्ला, एसडीएम निजामाबाद।

कार्रवाई करने के लिए तहसील स्तर पर टीम का गठन किया गया है। इसलिए मेरे द्वारा तहबरपुर विकास खंड में कुछ किसानों को पराली जलाते हुए चिह्नित किया गया था। जिसकी जानकारी निजामाबाद तहसील पर दे दी गई थी। अब कार्रवाई का कार्य उन्हें करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगम सिंह मौर्य, भूमि संरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें