फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अक्टूबर से कार्यकत्रियां करेंगी बेमियादी हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की बैठक सोमवार को सिधारी स्थित शिवमंदिर पर जिलाध्यक्ष सीमा यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 17 सूत्री मांगों को लेकर समाधान न होने पर दोबारा आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। एक अक्टूबर से कार्यकत्रियां बेमियादी हड़ताल करेंगी। जिलाध्यक्ष सीमा यादव ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए, कार्यकत्रियों को न्यूनतम 18 हजार और सहायिकाओं को नौ हजार मानदेय प्रतिमाह दिया जाए। मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री को सामान्य योग्यता और सामान्य कार्य के आधार पर कार्यकत्री के बराबर मानदेय दिया जाए। आश्वासन के बाद भी 30 सितम्बर तक शासनादेश जारी न होने पर एक अक्टूबर से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। कंचन यादव, संगीता गौड़, सरोज पाल, प्रमिला, कुसुम, रेखा, बिन्दुमति, सर्वेश, लक्ष्मी, सुमन, माधुरी, अर्चना, रीना, शंकुतला, किरण, शशि, मंजुला, मंजू मौर्या, सुशीला मौर्या, माधुरी, शैलजा पाल, शशिकला यादव, सुभावति गौंड मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें