फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला जाम, घरों में घुस रहा गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वच्छता योजना का लाभ लोगो को कितना मिल रहा है इसको कुंदीगढ़ मुहल्ले की दशा देखने के बाद ज्ञात होता है कि जैसे नगर पालिका परिषद अपने दायित्व को निभाना ही भूल गई है। जब कि पूरे नगर को साफ-सुथरा रखना नगर पालिका परिषद की जिम्मेदारी बनती है। लेकिन नगर के हर मुहल्ले में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा रहता है। सफाईकर्मीयों के समय से न आने पर दिन भर कूड़ा पड़ा रहता है। जिसे जानवार गलियों में फैलाते रहते है। नालियों की समय से सफाई नहीं किए जाने और कूड़ों को समय से नहीं उठाए जाने के कारण कूडा नालियों में जाकर उन्हें जाम करने का काम कर रहा है, जिसके कारण नहर का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। जिससे संक्राम रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। मुहल्लेवासियों का कहना है कि जब से नाले का निर्माण हुआ तब से आज तक सफाई नहीं हुई। जिसकी वजह से जाम नाले को कुछ लोगों द्वारा तोड़ दिए जाने से गंदा पानी लोगो के घरो में लगा रहता है। उन्होंने यह भी बताया कि इसकी शिकायत पालिकाध्यक्ष से कई बार कि गई लेकिन आजतक न तो टूटे नाले का निर्माण कराया गया और न नाले की सफाई कराई गई। इस संबंध में कुंदीगढ़ वासियों जानकारी देकर सफाई की पोल खोली।
विज्ञापन


कुंदीगढ़वासी कृष्णावती देवी का कहना है कि जब से नाले का निर्माण हुआ तब से आज तक सफाई नहीं की गई। जिसकी वजह से बिना बरसात के जाम नाले का पानी दरवाजे पर लगा रहता है। वही बगल में सफाईकर्मी द्वारा कूड़ा गिराया जाता है। मना करने पर लड़ाई करने को तैयार हो जाता है।

कुंदीगढ़वासी रुखसाना बेगम ने कहा कि नालियों के बराबर जाम होने के कारण ही हमारे दरवाजे पर नाली का गंदा पानी लगा रहता है। नाले की कस गंदा पानी सड़कों पर भी बहता रहा है। गंदगी और गंदे पानी की वजह से संक्रामक बीमारियां की चपेट में लोग आ जाते है।
विज्ञापन


कुंदीगढ़वासी कन्हैया ने कहा कि जब से नाले का निर्माण हुआ तब से आज तक सफाई नहीं हुई जाम नाले की वजह से गंदा पानी सड़कों पर बहता है। जगह-जगह से नाले टूटे पड़े है। घरों में गंदा पानी लगा रहता है। इसके बारे मे कई बार पालिकाध्यक्ष को अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया

कुंदीगढवासी मंतू चौधरी ने कहा कि नाले के पानी की निकासी ठीक न होने से हमारे घरों में गंदा पानी लगा रहता है। साफ- सफाई तो कभी होती नहीं है। एक बार सफाई हुई तो जेसीबी से सारी नालियां सफाई करते समय टूट गई। जिसे आज तक निर्माण नहीं कराया गया। टूटी नालियों के कारण गंदा पानी दरवाजे पर हमेशा लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें