फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी बिजली दर वापस लिए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष मोहम्मद महमूद खां की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ धरना दिया गया। वक्ताओं ने बढ़े हुए बिजली दर को वापस लिए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 13 जुलाई को सरकार के खिलाफ पोल-खोल, धावा-बोल कार्यक्रम शुरु किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का बिजली से संबंधित थाना खोले जाने कदम जनहित में नहीं है। इस कदम से यह स्पष्ट हो जाता है कि सरकार बिजली बकायादारो को अपराधी मानती है। उन्होंने कहा कि बीपीएल कार्ड धारकों को सरकार ने मुफ्त बिजली दिए जाने का आदेश दिया है। इसके बाद भी हर माह उन्हें हजारों रुपया बिल जमा करना पड़ता है जो कि अनुचित है। धरने में प्रदेश उपाध्यक्ष डा. सुरेश यादव, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री पतिराम यादव, पूर्वांचल महिला अध्यक्ष शीला भारती, मंडल अध्यक्ष राम मिलन चौहान, नगर अध्यक्ष मोहम्मद साबिर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें