फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह में शुरू होगा एयरपोर्ट, वाराणसी-गोरखपुर रेलवे लाइन जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सूबे की सरकार के एक साल पूरा करने उपलक्ष्य में लालगंज से भाजपा सांसद नीलम सोनकर ने कलक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि केंद्र के सहयोग से योगी के नेतृत्व में प्रदेश युवाओं, किसानों, व्यापारियों, उद्यमियों और आम लोगों को सकारात्मक परिवेश देने में जुटा है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि यहां से छह माह में उडान शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि किसानों जनपद के 42 हजार किसानों का लगभग 200 करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर चुकी है। दीनदयाल विद्युतीकरण योजना के तहत जनपद में 152 करोड़ की लागत से जहां बिजली नहीं थी वहां बिजली पहुंचाई गई है। रुपये कम पड़ने पर सौभाग्य योजना के तहत इस कार्य को पूरा किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने 10 चिकित्सकों की कमी बर्ताई थी, विभाग को 45 से 50 नये चिकित्सक उपलब्ध करा दिए गए हैं। 44 करोड़ की लागत से मोहम्मदपुर-मंदुरी सड़क का शिलान्यास किया जा चुका है। आरटीओ आफिस से फूलपुर-पवई मार्ग के लिए भी 50 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। फोरलेन वाराणसी-लुंबिनी नेशनल हाईवे का निर्माण जारी है। छह लेन के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लिए बजट में एक हजार करोड़ की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। मंदुरी हवाई पट्टी को एयरपोर्ट को बदलने के लिए धन की स्वीकृति शुरू हो चुकी है।वाराणसी-आजमगढ़-गोरखपुर रेलवे लाइन के बारे में कहा कि सर्वे हो चुका है। 4200 करोड़ आवंटित कर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री से बात हुई है। प्रोजेक्ट बड़ा है। जल्द ही कार्य शुरू होगा। 11 धार्मिक स्थलों का पर्यटक स्थल के रूप में विकास के लिए टेंडर हो चुके हैं। कार्य भी शुरू हो गया है। पौने पांच करोड़ की लागत से पांच पोखरों का भी सुंदरीकरण कराया जाएगा। इस मौके पर जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी, सीडीओ अभिषेक सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें