फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं के लाभ न मिलने पर भड़के दिव्यांग और विधवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। तहसील परिसर में मंगलवार को सर्वसमाज विकास मंच और विकलांग सेवा समिति की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व समाज कमलेश राम की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। दिव्यागों ने आवास, शौचालय, पात्र गृहस्थी, विकलांग और विधवा पेंशन आदि से वंचित करने का आरोप लगाया। डीएम के निर्देश एडीएम प्रशासन ने मौके पर पहुंच आश्वासन दिया और धरने को समाप्त कराया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सलाहकार सर्व समाज डा. रमेश चन्द और जिला अध्यक्ष विकलांग संघ राजेश सिंह ने कहा कि दिव्यांगों को सरकारी सुविधाओं से वंचित वंचित किया जा रहा है। तहसील और ब्लाकों पर बैठे जिम्मेदार बिना गांव में गए चयन की प्रकिया पूरी कर लेते हैं। इससे दिव्यांग, विधवा और वृद्ध योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। तहसील में उपजिलाधिकारी और तहसीलदार के प्रति दिव्यागों काफी आक्रोशित थे। जिलास्तरीय अधिकारी जब तक धरना स्थल पर नहीं आते धरना जारी रखने का एलान कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवकुश त्रिपाठी धरना स्थल पर भेजा। दिव्यागों ने दस सूत्रीय मांग पत्र अपर जिलाधिकारी प्रशासन को सौंपा। एडीएम ने संबंधित विभाग को इस संदर्भ में निर्देशित किया कि मांग पत्र के संबंध में क्रियान्वयन तीन दिन के भीतर किया जाए। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। राम विजय, राजेश, हंसा देवी, लीलावती, नन्द किशोर, गौरीशंकर, विक्रम, मोबिन, आदि लोग उपस्थित रहे। सुरक्षा की दृष्टि से इंस्पेक्टर चंद्र भाष्कर द्विवेदी, तरवां और मेहनाजपुर थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौजूद थे।
0000
तहसीलदार को लगाई फटकारमेंहनगर। धरना स्थल पर उपस्थित अपर जिलाधिकारी से दिव्यांगों ने शिकायत की कि 20 दिनों से नक़ल खतौनी नहीं मिल रही है। अधिवक्ताओं ने भी समस्या को जायज ठहराया। इस पर एडीएम ने तहसीलदार मेंहनगर को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें