फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटेवा की बैठक में छाया रहा पुरानी पेंशन का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। फूलपुर तहसील क्षेत्र के एक कालेज परिसर में शनिवार पुरानी पेंशन के लिए दिल्ली में होने वाले धरना प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर अटेवा की बैठक हुई। जिसमें पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर दिल्ली में आयोजित धरने की सफलता पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

ब्लाक संयोजक पन्नालाल ने कहा कि जनवरी 2004 और उसके बाद से नियुक्त सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की बहाली के लिए देश के 16 राज्यों में एनएमओपीएस अपनी मुहिम चला रहा है। एनपीएस के विरोध में देशभर के कर्मचारी दिल्ली में 30 अप्रैल को धरना प्रदर्शन करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि नई पेंशन में जीपीएफ सुविधा नहीं हैं। इसके अलावा नई पेंशन योजना में किसी निश्चित पेंशन की व्यवस्था नहीं है। महंगाई भत्ता और वेतन आयोग का लाभ नहीं मिलेगा। नई पेंशन में सेवानिवृत्ति पर अंशदान का केवल 60 प्रतिशत वापस मिलेगा। जिस पर पुन: आयकर काटा जाएगा। यह पेंशन पूर्णतया शेयर बाजार पर आधारित है। नई पेंशन किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है। इस मौके पर आशुतोष विक्रम, अरूण पांडेय, विजयपाल सिंह यादव, राकेश यादव, विजयबहादुर, हरेंद्र प्रताप सिंह, शेषनाथ यादव, रामसकल यादव आदि उपस्थित थे। ब्यूरो

वार्षिकोत्सव और अभिभावक सम्मेलन में झूमे लोग
अंबारी। दीदारगंज स्थित महर्षि अरविंद पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव और अभिभावक सम्मेलन समारोह शनिवार को धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। जिसे देख वहां मौजूद लोग झूूमते नजर आए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह और विद्यालय संस्थापक अखिलेश कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। जिलाधिकारी ने कहा कि ज्ञान एक अनमोल रत्न है ज्ञान से ही परिवार और समाज वैभवशाली बनाया जा सकता है। इसलिए संस्कारित शिक्षा के माध्यम से ही संस्कारित समाज की स्थापना हो सकती है। विशिष्ट अतिथि नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि शिक्षा से ही संस्कार एवं संस्कृति का निर्माण होता है। कार्यक्रम की विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही विद्यालय के बच्चों ने नाटक %शिक्षित समाज में बेटियों का अधिकार%, %क्रांतिकारियों की याद में, और दहेज प्रथा के नाटक प्रस्तुत कर लोगों को इसका विरोध करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में खंड शिक्षाधिकारी अवधेश नारायण सिंह और प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह ने छात्र छात्राओं को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य विकाश अधिकारी अभिषेक सिंह, विधायक सुखदेव राजभर, डा. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, एसडीएम फूलपुर अनिल सिंह, एसडीएम मार्टीनगंज इंद्रभान तिवारी, नायब तहसीलदार अरुण कुमार यादव, ब्लाक प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता रामअचल सिंह और संचालन जितेंद्र कुमार मिश्रा ने किया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें