फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतकालीन भ्रमण पर मेजवां पहुंचे जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। शासन से मिले निर्देश के अनुसार शीतकालीन भ्रमण पर निकले जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह शनिवार को फूलपुर तहसील के मेजवां गांव में पहुंचे। जहां उन्होंने गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके शीघ्र निस्तारण का निर्देश अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन

गांव में पहुंचने के साथ ही जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और एसडीएम फूलपुर के साथ फतेह मंजिल पहुंचे जहां मशहूर शायर कैफी आजमी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी द्वारा मेल के माध्यम से चार मामले भेजे गए थे। जिसे उन्होंने तत्काल निस्तारित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। गांव में पोखरी के सुंदरीकरण कार्य का उन्होंने स्थलीय निरीक्षण किया। गांव के प्रधान द्वारा बेवा मंजरी बानो के बाग से रास्ता निकालने की बात कही गई जिसे जिलाधिकारी ने सिरे से खारिज कर दिया ओर कहा कि किसी की भूमिधरी से रास्ता बनाना उचित नहीं है। इसके बाद वह कैफी आजमी चिकनकारी प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे जहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं और महिलओं का उत्साहवर्धन किया। स्वाका द्वरा वित्तपोषित वीएलसीसी कास्मेटिक सौंदर्य प्रसाधन प्रशिक्षण के लिए गई छात्राओं को जिलाधिकारी ने प्रमाण पत्र का वितरण किया। इसके बाद उन्होंने एएनएम सेंटर पहुंचकर उसका स्थलीय निरीक्षण कर टाइल्स, वाटर सप्लाई आदि को लगवाने का निर्देश दिया। इसके बाद कैफी आजमी ग़र्ल्स कालेज परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए चौपाल में डीएम पहुंचे। चौपाल में राशन वितरण में अनिमितताओं की शिकायत मेजवां और बख्शपुर की महिलाओं ने उठाया। जिसका निस्तारण अगले महीने से हर हाल में करने का दिया। गांव में बिजली की समस्याओं को यथाशीघ्र दूर करने का निर्देश अधिशासी अधिकारी एसके मिश्रा को दिया। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या पर निबंध प्रतियोगिता पर छात्राओं को पृस्कृत किया। स्वयं सहायता को वरीयता दी गई। उन्होंने कहा कि इस गांव में कैफी साहब ने कई तरह के अच्छे काम किए हैं। अन्य गांव के लोगों को इसी तरह गांव में कार्य करना चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह, श्रीकांत तिवारी, कोतवाल रामायण सिह, बीडीओ पटेल, डा. एसके गौतम डा. मोहम्मद अजीम, डा. तेजबहादुर, मोहम्मद हाशिम, आशुतोष त्रिपाठी, संयोगिता, शेख समीना, अखिलेश, चंद्रिका यादव आदि उपस्थित थे।


एसपी ग्रामीण ने सुनी लोगों की समस्याएं
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के जीयनपुर और बिलरियागंज थाने में शनिवार को आयोजित थाना दिवस के मौके पर एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण का निर्देश दिया। एसपी ग्रामीण ने थानों पर मौजूद राजस्वकर्मियों को श्रावस्ती माडल के तहत मामले के निस्तारण का निर्देश दिया। थाने पर मौजूद लोगों को सीएम ने 1076 काल सेंटर की विधिवत जानकारी दी। यह हेल्पलाइन मुख्यमंत्री ने जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें