फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ जोन और 37 सेक्टर में बंटेंगे परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए विभाग और प्रशासन ने कमर कस ली है। परीक्षा केंद्रों को इस बार आठ जोन और 37 सेक्टर में बांटने की योजना है। एसडीएम जोनल मजिस्ट्रेट होंगे। इसके अलावा तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात किए जाएंगे। इस पर एडीएम वित्त एवं राजस्व की अंतिम मुहर लगनी शेष है। 29 जनवरी को नेहरू हाल में केंद्र व्यवस्थापकों और अधिकारियों की बैठक भी होगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा को संपन्न कराने के लिए इस पर 314 केंद्र बनाए गए हैं। विभाग की ओर से 38 केंद्रों को संवेदनशील और अति संवेदनीश की श्रेणी में रखते हुए इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। विभाग की ओर से इस बार परीक्षा केंद्रों को आठ जोन और 37 सेक्टर में बांटने की योजना है। सभी एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया जाएगा। इसके अलावा तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट को भी तैनात किया जाएगा। अभी इस पर एडीएम वित्त एवं राजस्व की मुहर लगनी बाकी है। जिलाधिकारी की माने तो सभी 314 केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात करने पर विचार किया जा रहा है। साथ ही संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्र पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। छह फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा में कुल 262728 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। इसमें हाइस्कूल के 149166 और इंटर के 113562 विद्यार्थी शामिल हैं। केंद्रों पर भी परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
कोट-
यूपी ब़ोर्ड परीक्षा की तैयारियों को अंतिम पूर दिया जा रहा है। जोन और सेक्टर का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इस पर एडीएम वित्त एवं राजस्व की मुहर लगनी बाकी है। 29 जनवरी को केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक में योजनाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। -डॉ. वीके शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें