फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी ने आजामगढ़ को हराकर जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के बाबू शिवपत्तर राय स्मारक महाविद्यालय रामगढ़ के प्रांगण में चल रही सात दिवसीय जनपदीय एवं पूर्वांचल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में रविवार को पूर्वांचल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। देर रात आजमगढ़ और वाराणसी के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। वाराणसी ने आजामगढ़ को हराकर खिताब पर कब्जा किया। गोरखपुर और गाजीपुर प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता से पहले विद्यालय के अध्यक्ष केदारनाथ राय ने खिलाडियों से परिचय लिया। कहा कि खेल से आपसी भाईचारा बढ़ता है। प्रबंधक कमलेश राय ने कहा कि ये खिलाड़ी प्रदेश में भी अपना नाम रोशन करेंगे।
पूर्वांचलस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लीग मैच मे वाराणसी ने बांसगांव को 29 -3 से हराया। मिर्जापुर ने गोरखपुर को 32-22 से हराया। गाजीपुर ने मऊ को 25-17 से हराया। आजमगढ़ ने बासूपार को 39-8 से हराया। वाराणसी और तरौका में मुकाबला 21-21 की बराबरी पर रहा। सेमीफाइनल वाराणसी और गोरखपुर तथा आजमगढ़ और गाजीपुर के बीच हुआ। अपने मुकाबले जीत कर आजमगढ़ और वाराणसी की टीम फाइनल में पहुंची। देर रात तक चले फाइनल मुकाबला वाराणसी ने आजमगढ़ को 19-17 से हराया। तीसरे स्थान के लिए गोरखपुर और गाजीपुर का मुकाबला बराबरी पर रहा। अरुण कुमार राय, राजेश राय, अल्का राय, अरुण कुमार मिश्र, कैलाश राय, दीपक राय, रिजवान, पंकज कुमार राय, हरेंद्र सिंह, दिवी प्रकाश राय, गिरिजेश, राकेश, मुन्नी राय, पूनम मौर्या, दुर्गेश यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें