अमिलो। अवैध खनन कर रास्ता क्षतिग्रस्त करने से नाराज प्राथमिक विद्यालय नीबी खुर्द के बच्चों और ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। बच्चों का कहना था कि नीबी बुजुर्ग से नीबी खुर्द जाने वाले रास्ते से दोनों गांव के राहगीर और बच्चे निकलते हैं। क्षतिग्रस्त रास्ते पर से भारी वाहनों के आने जाने पर रोक लगाने की मांग की है।
छात्रों और ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध खनन में शामिल लोग ग्राम पंचायत नीबी बुजुर्ग और नीबी खुर्द में अवैध तरीके से खनन कर रहे हैं। खनन करने वालों की ओर से इसी रास्ते का इस्तेमाल किया जाता है। यहीं से होकर माफियाओं के ट्रैक्टर-ट्राली और जेसीबी गुजरती हैं। इसकी शिकायत कई बार स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से की, लेकिन कोई कार्रवाई न होने से इनके हौसले बुलंद हैं। इसको लेकर विद्यालय के छात्रों और ग्रामीणों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया।