आजमगढ़। कृष्णा कालेज की ओर से गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाया गया। आईटीआई कालेज के मैदान से बागेश्वर नगर में गोवर्धन मंदिर तक झांकी और जूलूस निकाला गया। जुलूस में युवा पीला झंडा लेकर राधे-राधे का नारा लगाते हुए चल रहे थे। श्रीकृष्ण और राधा, भगवान शंकर और हनुमानजी की झांकी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही थीं। बच्चों की ओर से पर्यावरण से संबन्धित झांकी प्रस्तुत की गई। आधा दर्जन विद्यालयों के बच्चों की ओर से नृत्य, संगीत और संगीत प्रस्तुत किया गया। गोवर्धन मंदिर में साधु-संतों की उपस्थिति में हवन-पूजन किया गया। बिरहा कलाकारों की ओर से गीत की प्रस्तुति दी गई। आलोक लहरी के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर कृष्णा कालेज के प्रबंधक लालता यादव, तेज बहादुर यादव, दीन दयाल राय, हेमन्त कुमार गौतम, दुर्गा, कृष्ण कुमार यादव, धनंजय राय, मुन्ना यादव, विरहा कलाकार आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो