फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजार पर चादर चढ़ा मांगी मन्नतें

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर स्थित लद्धाशाह के उर्स के अंतिम दिन गुरुवार को प्रात: काल कुरआनख्वानी हुई। इसके बाद मुजावर जायर हसन ने मजार पर चादरपोशी की। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष खुरमुल्ली गुप्ता और बाबा मंजूर ने भी इसके बाद चादर चढ़ाकर दुआ मांगी।
विज्ञापन

जायरीनों और अकीदतमंदों ने मजार पर फातिहा पढ़ा। इस दौरान पूरी रात लोगों ने कव्वाली का लुत्फ उठाया। उर्स में लगे झूले का बच्चों ने आनंद उठ के साथ हलुआ और पराठे का जायका भी लिया। मजार के मुजावर जायर हसन ने बताया कि लद्धा शाह बाबा की मजार पर आकर सच्चे मन से मन्नत मांगने वालों की मुरादें पूरी होती है। उर्स के दौरान, वाराणसी, गोरखपुर, बस्ती, बलिया, बिहार, मऊ सहित दूर-दूर जगहों से जायरीन आए हुए थे। मजार के आस-पास कानपुर, बराबंकी, बहराइच, बसखारी से आए हलुआ, पराठा और पापड़ी की दूकानों से लोगों ने जमकररखरीदारी की। इसके अलावा दूर-दूर से आए कव्वालों ने मजार के पास पूरी रात जमकर कव्वाली गाई। उर्स को देखते हुए जीयनपुर कोतवाली द्वारा उर्स के मेले की सुरक्षा के लिए पुलिस बल लगाया गया था। उर्स की व्यवस्था में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष खुरमुल्ली गुप्ता, रिजवान मेंहदी, गुलाम रब्बानी, नंद लाल यादव आदि का भरपुर सहयोग रहा। रात में लंगर की भी व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें