मार्टीनगंज। विकास खंड के ग्राम पंचायत बस्ती कपूरी में ग्राम प्रधान सरिता की अध्यक्षता में शुक्रवार को स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें प्रभारी खंड विकास अधिकारी ने उपस्थित ग्रामवासियों को शौचालय की उपयोगिता के बारे बताते हुए आधा दर्जन लोगों को शौचालय प्रमाण पत्र प्रदान किया।
बैठक में प्रभारी खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने उपस्थित गांव वासियों को शौचालय उपयोग से होने लाभ और खुले में शौच करने के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोगों से शौचालय बनवाकर उसका उपभोग करने का आह्वान किया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत अच्छेराम यादव ने भी लोगों को शौचालय प्रयोग के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर आधा दर्जन लोगों को प्रभारी खंड विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान द्वारा शौचालय प्रमाण पत्र सौंपा गया। ब्यूरो