अंबारी(आजमगढ़)। फूलपूर तहसील क्षेत्र के माहुल नगर स्थित काली चौरा मंदिर में विगत आठ दिनों से चल रही श्रीमद भागवत कथा का समापन बुधवार को विशाल भंडारे के साथ हुआ। देर रात तक चले भंडारे में हजारों की संख्या में शामिल होकर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
भागवत कथा के अंतिम दिन बनारस के प्रसिद्ध विद्वान अनंताचार्य पंडित अशोक जी महाराज और उनके साथ आए विद्वानों ने वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ कुंड में अग्नि प्रज्वलित की तत्पश्चात हवन का कार्य शुरू हुआ। विद्वान ब्राह्मणों द्वारा किए जा रहे मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। हवन के समाप्त होने के बाद शाम छह बजे भंडारा शुरू हुआ जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पंडित हरदेव पांडेय, श्याम सिंह, दिलीप सिंह, देवनारायण पांडेय, केदार नाथ पांडेय, मान बहादुर यादव, धरनीधर पांडेय, गुड्डू, शैलेंद्र पांडेय, डा. अरविंद पांडेय आदि उपस्थित थे। ब्यूरो