फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य पूर्ण न होने पर जेई और एई को चार्जशीट देने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में निर्माणाधीन इकाइयों के प्रोजेक्ट मैनेजरों की बैठक हुई। इस दौरान डीएम ने प्रोजेक्ट मैनेजरों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही समय से काम पूरा न होने पर जेई और एई को चार्जशीट देने का निर्देश दिया। डीएम ने विद्युत वितरण व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका, नगर पंचायत, मंडी समिति से संबंधित तथा हरिऔध कला केंद्र, कोटवा स्थित कृषि महाविद्यालय, रोडवेज सहित जिले की अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि जिन निर्माण इकाइयों के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध करा दिया गया है। उन्हें जल्द पूरा कराएं। साथ ही इकाइयों द्वारा भवन सौंपने से पूर्व उसकी गुणवत्ता संबंधी प्रमाण-पत्र संबंधित विभाग को उपलब्ध कराएं। जिससे भवन के निर्माण में प्रयुक्त सामग्री के प्रति संबंधित इकाई की जिम्मेदारी तय हो सके। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर जेपीएन सिंह पैकफेड को निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्यों को पूर्ण न करने पर संबंधित कार्यों के जेई और एई को चार्जशीट देने का निर्देश दिया। विद्युत विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा के दौरान विद्युत वितरण व्यवस्था पर नाराजगी जताई। आगामी बैठक तक कार्यों में सुधार लाते हुए प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। सांसद/विधायक निधि से होने वाले कार्यों में तेजी लाने को कहा। उन्होंनेे कहा कि जिले इकाईयों द्वारा जो निर्माण कराया जा रहा है, उनकी वर्तमान स्थिति तथा प्रत्येक कार्य के लिए आवंटित बजट का पूर्ण विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कहा कि जिसकी प्रगति संबंधी समीक्षा प्रत्येक माह की जाएगी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत शशि चंद्र यादव, उप निदेशक निर्माण गिरधारी लाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें