फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी परिसर में लगाए सौ पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर/अमिलो । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर के परिसर में मंगलवार को हाजी सुलेमान शम्सी और हाजी जफर अख्तर के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लगभग सौ पौधे रोपित किए गए।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्बड केंद्र के अधीक्षक डा. सी यादव ने कहा कि वातावरण की सुरक्षा के लिए पेड़-पौधे लगाना अतिआवश्यक है। धरती पर पेड़-पौधों की वजह से शुद्ध आक्सीजन मिलता है, जो मानव के जीवन के लिए बहुत ही लाभप्रद है। उन्होंने कहा कि आक्सीजन के बिना जीवन संभव नहीं है। चिकित्साधिकारी डॉ. नफीस अहमद ने कहा कि पेड़-पौधे जमीन पर नहीं रहेंगे तो फिर किसी भी जीव का जीवित रहना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए पेड़-पौधे लगाकर जीवन की रक्षा करना मानव का परम कर्तव्य है। कार्यक्रम का संचालन हाजी जफर अहमद व हाजी सुलेमान शम्सी ने किया।

इस मौके पर डा. नवीन शर्मा, डा. एनए अंसारी, डा. अनुराधा, बबलू मिश्रा, सभासद सुहेल अहमद, जमीर अहमद, शकील अनवर, अहमद रजा, शमीम अख्तर, कमरुल होदा, फजलुर्रहमान और सराफा व्यवसायी सुभाष वर्मा आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन


खेल मैदान में लगाया पौधा
आजमगढ़। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर भाजपा के पौधरोपण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अखिलेश कुमार मिश्र ‘गुड्डू’ ने सदर विधान सभा के एकरामपुर गांव के खेल का मैदान में पौधा लगाया। कहा कि भारतीय जनता पार्टी स्वच्छ राजनीति के साथ-साथ स्वच्छ समाज एवं स्वच्छ पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होने उपस्थित लोगों से पर्यावरण की रक्षा के लिए दस-दस वृक्ष लगाने का अनुरोध भी किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सूर्यमणि सिंह, पवन सिंह ‘मुन्ना’, राकेश सिंह, शब्दप्रकाश सिंह, चंद्रप्रकाश द्विवेदी, गणेश शंकर मिश्रा, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें