फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग दुल्हे से शादी से किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के पूरबपट्टी गांव में बुधवार की रात आई बरात में दोनों हाथों से विकलांग दूल्हे को देख लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया। इस दौरान बराती खिसक गए। घरातियों ने दूल्हा सहित नात, रिश्तेदारों को बंधक बनाकर शादी के खर्च कीभरपाई की मांग करने लगे। पुलिस की मौजदूगी में दूसरे दिन गुरुवार को थाने में हुई पंचायत में जिसमें लड़के वालों ने नुकसान की भरपाई की।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इटकोहिया गांव के एक युवक की बरात पूरबपट्टी गांव में आई थी। बुधवार को युवक की बरात पूरबपट्टी पहुंची। द्वारपूजा के लिए जैसे ही युवक मंडप की तरफ बढ़ा तब घराती पक्ष को पता चला कि लड़का दोनों हाथों से दिव्यांग है। इसपर दुल्हन सहित परिवार के लोगों ने शादी करने से इंकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। बात आगे बढ़ते देख ज्यादातर बराती फरार हो गए। मौके पर दूल्हा, उसके पिता और नात-रिश्तेदार ही रह गए। इन लोगों को घरातियों ने बंधक बना लिया और शादी के खर्च की भरपाई करने के बाद ही छोड़ने की बात कही। स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलने पर अहरौला थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने अपने स्तर से मामले का हल निकालने का प्रयास किया। सफलता न मिलने पर दोनों पक्ष के लोगों को अपने साथ थाने लेकर चली गई। जहां थानाध्यक्ष के समक्ष संदीप यादव ने 80 हजार रुपये का आभूषण, 20 हजार रुपये की साड़ी, कपड़ा और 35 हजार रुपये नगद देकर मामला शांत कराया। साथ ही दोनों पक्ष के लोग अपने-अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें