फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि के लिए 15 तक कराएं पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पीएम किसान सम्मान निधि और कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीकरण से छूटे किसानों को एक अतिरिक्त अवसर प्रदान किया गया है। पीएम किसान पोर्टल पर पंजीकरण के लिए 15 जून तक की अवधि निर्धारित की गई है। इसके अंतर्गत खतौनी की नकल, आधार कार्ड की फोटो कापी, बैक पासबुक की फोटो कापी तथा घोषणा पत्र के आधार पर भूलेख के डाटा में उपलब्ध सभी किसानों का पंजीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डॉ. आरके मौर्य ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत पहले पंजीकृत किसानों को फिर से पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। क्षेत्रीय लेखपाल की ओर से भूलेख के आधार पर उपलब्ध कराए गए सत्यापित डाटा एवं सम्यक अभिलेखों का परीक्षण करते हुए कृषि विभाग के विकास खंड और उप संभाग स्तर पर नामित कार्मिकों के साथ-साथ तहसील स्तर पर नामित कार्मिकों की ओर से किसानों का पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए पंजीकरण कराने के लिए अपने क्षेत्रीय लेखपाल से हस्ताक्षरित घोषणा पत्र एवं आवश्यक अभिलेख तत्काल उपलब्ध करा दें, ताकि उन्हें लाभ दिलाया जा सके। बताते चलें कि केंद्र सरकार की ओर से अब सभी किसानों को किसान सम्मान निधि देने की घोषणा की गई है। ऐसे में कृषि विभाग में पंजीकृत 6.06 लाख किसानों से अतिरिक्त किसानों से पंजीकरण की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें