फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ के आभाव में मैनेजर ने बैंक पर जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। तहसील क्षेत्र के शिवली बाजार स्थित यूबीआई की शाखा पर गुरुवार को ताला बंद रहा। बैंक न खुलने से उपभोक्ता आक्रोशित हुए और घंटों बैंक पर हंगामा किया। बैंक पर ताला बंद के पीछे स्टाफ के न होने को मुख्य कारण बताया जा रहा है। बैंकों में इन दिनों कर्मचारियों की काफी कमी है, वहीं बैंकों के माध्यम से ही अब ज्यादातर काम हो रहे है। इन दिनों लगन आदि चल रहा है। जिसके चलते लोग बैंक पर पैसा आदि निकालने के लिए बहुतायत में पहुंच गये है। कर्मचारियों की कमी के चलते बैंक की शाखाओं पर काम प्रभावित है। उपभोक्ता परेशान है तो वहीं अक्सर ही बैंक की शाखाओं पर उपभोक्ता व कर्मचारियों में वाद विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो जा रही है। तहसील क्षेत्र के शिवली बाजार में यूनियन बैंक की शाखा है। पैसा निकाली के लिए बैंक खुलने के पूर्व ही यहां पर काफी संख्या में उपभोक्ता पहुंच गये थे। निर्धारित समय पर मैनेजर व चपरासी यहां पहुंचे और ताला खोला। यहां तैनात एकाउंटेंट घरेलू परेशानी के चलते छुट्टी पर चला गया था। जिसके चलते बैंक पर लेनदेन का कोई काम नहीं हो रहा था। इसे लेकर आक्रोशित उपभोक्ता मैनेजर से भिड़ गये। जिस पर बैंक मैनेजर ने रिजनल आफिस को सूचना देकर बैंक में ताला बंद कर दिया। घंटों उपभोक्ता वहां हंगामा करते रहे और बाद में बैरंग वापस लौट गये। यूबीआई की इस शाखा पर लगभग दो हजार जनधन खाता है तो वहीं 12 हजार से अधिक सेविंग एकाउंट है। इसके बाद भी मात्र दो स्टाफ के भरोसे इस शाखा का संचालन किया जा रहा है। एक भी स्टाफ छुट्टी पर जाता है तो बैंक का कार्य ठप हो जाता है। जिससे उपभोक्ता काफी दिनों से परेशान चल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें