फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त 2020 तक एक्सप्रेस वे पर फर्राटा भरेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के प्रगति की समीक्षा के लिए किशुनदासपुर स्थित पैकेज छह के कैंप कार्यालय पहुंचे मुख्य सचिव डा. अनूप चंद्र पांडेय ने कहा कि अगस्त 2020 तक एक्सप्रेस वे पर गाड़ियां दौड़ने लगेंगी। 340 किमी लंबा एक्सप्रेस-वे नौ जनपदों को जोड़ेगा। 96 प्रतिशत जमीन अधिग्रहण का कार्य पूरा हो चुका है और 97 प्रतिशत किसानों को मुआवजे का भुगतान भी हो चुका है। शेष बची जमीनों की खरीद का कार्य 15 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को एक्सप्रेस-वे के निर्माण के प्रगति की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय और यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी का किशुनदासपुर में आगमन हुआ। हालांकि उन्हें वहां पर 11.50 बजे पहुंचना था। लेकिन वह 1.35 बजे हेलीपैड पर उतरे। जहां से वह सीधे पैकेज-छह के कैंप कार्यालय पहुंचे। जहां पहले से ही समीक्षा बैठक की तैयारियां की गई थी। वह सीधे मीटिंग हाल में पहुंचे। जहां जिला प्रशासन के साथ ही कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। लगभग एक घंटे तक चली समीक्षा बैठक के बाद मुख्य सचिव मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने बताया कि इस एक्सप्रेस-वे की लंबाई 340 किमी है। जिसे अगस्त 2020 तक पूरा कर लिया जाएगा और इस पर गाड़ियां दौड़ने लगेंगी। जिसकी लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में आज अमेठी में पैकेज एक और दो, सुल्तानपुर में पैकेज तीन और चार आजमगढ़ में पांच और छह के साथ गाजीपुर में पैकेज सात और आठ की समीक्षा करेंगे। मुख्य सचिव ने कहा कि इसके तहत छह लेन की एक्सेस सड़क बनाई जा रही है। जिसमें सात पुल, 119 माइनर पुल, अंडरपास 223, कंवर्टर 533 और एक एयर स्ट्रीप बनाई जानी है। अब तक जनपद में 96 प्रतिशत भूमि के अधिग्रहण का कार्य हो चुका है। मार्ग में आने वाले मकान को गिराया जाएगा और उसका मुआवजा दिया जाएगा। ट्रांसफार्मर, ट्यूबवेल जो भी निर्माण में बाधक बन रहे हैं उन्हें 15 से 20 दिन के अंदर हटाने के निर्देश दिए गए हैं। मिट्टी का कार्य 46 प्रतिशत हो चुका है। पैकेज पांच में पांच हेक्टेयर और पैकेज छह में 31 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण करना अवशेष है। उसे 10 से 15 दिन के अंदर पूर्ण कराने का संबंधित अधिकारियों को कहा गया है। पैकेज छह में छह मामले हाईकोर्ट में लंबित हैं, जिसकी पैरवी कर समाप्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर यूपीडा के मुख्य कार्यपालक और अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश अवस्थी, मंडलायुक्त जगतराज, डीआईजी मनोज तिवारी, डीएम आजमगढ़ शिवाकांत द्विवेदी, डीएम अंबेडकरनगर, यूपीडा के सलाहकार रविंद्र गोड़बोले, एसपी त्रिवेणी सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें