फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 केंद्रों पर आयोजित हुई पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्राविधिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित पालीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को जिले में 27 केंद्रों पर हुई। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सभी केंद्रों पर राजकीय पालीटेक्निक के शिक्षकों को बतौर केंद्र व्यवस्थापक तैनात किया गया था तो वहीं जिला प्रशासन ने भी सभी सेंटरों पर अपने स्टैक्टि मजिस्ट्रेटों की तैनाती की थी। प्रथम पाली में सुबह 22 केंद्रों पर तो द्वितीय पाली में शाम पांच केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा कराई गई। दोनों पालियों में 12902 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन

पालीटेक्निक परीक्षा को लेकर सुबह से ही शहर में गहमागहमी का माहौल रहा। एक साथ काफी संख्या में परीक्षार्थियों के शहर में आ जाने से खास तौर से परीक्षा केंद्रों के आसपास जाम भी लग गया। जितने परीक्षार्थी आये थे, उतने ही अभिभावक भी केंद्रों पर पहुंचे थे, जिसके चलते शहर में भीड़ बढ़ गई थी। सुबह की पाली में परीक्षार्थियों की संख्या अधिक थी। सुबह में कुल 22 परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा संपन्न करायी गई। दोपहर की पाली में पांच केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा के नोडल अधिकारी राजकीय पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य इफ्तेेखार अहमद ने बताया कि प्राविधिक शिक्षा परिषद के दिशा-निर्देश के अनुरूप सभी केंद्रों पर प्रवेेश परीक्षा सकुशल संपन्न कराई गई। मोबाइल आदि का प्रवेश वर्जित रखा गया। हर केंद्र पर पालीटेक्निक का एक स्टाफ तैनात रहा जो उक्त केंद्र पर पूरी परीक्षा की कमान संभाल रहा था। वहीं जिला प्रशासन की तरफ से हर केंद्र पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। सभी परीक्षा केंद्र कुल पांच जोन में बांटे गए थे और हर जोन के लिए एक-एक जोनल मजिस्ट्रेट भी लगाए गए थे। इसके साथ ही राजकीय पालीटेक्निक की एक टीम भी परीक्षा केंद्रों का चक्रमण कर परीक्षा व्यवस्था पर नजर रखे हुए थी।
15 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
आजमगढ़। पालीटेक्निक में प्रवेश केे लेकर अभ्यर्थियों में रुचि कुछ कम होती नजर आ रही है। जिसका परिणाम रहा कि सुबह की पाली में 14.2 तो शाम की पाली में 19.1 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। नोडल अधिकारी इफ्तेखार अहमद ने बताया कि सुबह की पाली में कुल 10744 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें 9219 ने परीक्षा दी और 1525 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह शाम की पाली में कुल पंजीकृत 2158 परीक्षार्थियों में 1747 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 411 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों की परीक्षा में 15 प्रतिशत से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पिछले साल परीक्षा छोड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 10 से 12 प्रतिशत के लगभग थी।
विज्ञापन

गर्मी से परेशान हुए अभ्यर्थी
आजमगढ़। पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान ही बिजली विभाग ने शहर के कई क्षेत्रों में बिजली काट दी थी। बिजली कटते ही परीक्षा हाल में परीक्षा देने बैठे अभ्यर्थियों का गर्मी से बुरा हाल हो गया। कुछ परीक्षा केंद्रों पर जेनरेटर की व्यवस्था थी। वहां तो परीक्षार्थियों को कोई खास परेशानी नहीं हुई लेकिन जिन केंद्रों पर जेनरेटर की सुविधा नहीं थी वहां गर्मी से परीक्षार्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। गर्मी ने परीक्षार्थियों के साथ आए उनके अभिभावकों को भी हलाकान किया। छांव की तलाश में अभिभावक सड़कों पर इधर-उधर भटकते रहे। कुछ परीक्षा केंद्रों के पास तो छांव का कोई इंतजाम नहीं था, जिससे लोगों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें