फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में 7255 और लालगंज में 5060 लोगों को नहीं पसंद आया कोई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आजमगढ़ लोकसभा सीट पर 7255 लोगों को कोई भी उम्मीदवार पसंद नहीं आया। इन लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया। खास बात ये रही कि इसी सीट पर विनर और रनर के अलावा एक सुभाषपा प्रत्याशी को छोड़ दें तो नोटा के मतों की संख्या अन्य प्रत्याशियों से ज्यादा रही। सबसे ज्यादा मेंहनगर विधानसभा में 1875 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया। वहीं लालगंज सीट पर 5060 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया।
विज्ञापन

प्रत्याशियों को नकारने में इस बार आजमगढ़ लोकसभा के मतदाता आगे रहे। आजमगढ़ लोकसभा सीट के विधानसभा गोपालपुर में 1469 मतदाताओं ने सभी प्रत्याशियों को नकार दिया। वहीं, सगड़ी विधानसभा में 1349 मतदाताओं ने नोटा दबाया। मुबारकपुर में सबसे कम 1178 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। आजमगढ़ विधानसभा सीट पर 1368 लोगों ने सभी प्रत्याशियों को नकारा। मेंहनगर विधानसभा में सबसे ज्यादा 1875 मतदाताओं ने नोटा दबाया। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ सीट पर 5660 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया था। इस बार ये संख्या बढ़कर 7255 पहुंच गई। लालगंज लोकसभा में वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में 7713 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया था। इस बार ये संख्या कम होकर 5060 पहुंच गई। इस लोकसभा में सबसे ज्यादा लालगंज विधानसभा में 1233 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। सबसे कम नोटा का फूलपुर-पवई विधानसभा में 793 लोगों ने इस्तेमाल किया। अतरौलिया विस में 943, निजामाबाद में 984 और दीदारगंज विस में 1088 मतदाताओं ने सभी प्रत्याशियों को नकारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें