फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार गांवों में एक करोड़ से बनेगा अंत्येष्टी स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। एक करोड़ की लागत से जिले में चार अंत्येष्टी स्थल बनाए जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने चार गांवों का चयन कर लिया है। इसमें मेंहनगर विकास खंड के दो, एक मुहम्मपुर और एक मिर्जापुर के गांव का चयन किया गया है। इसके साथ ही मार्टीनगंज विकास खंड के नरवे में एक पंचायत भवन का निर्माण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीपीआरओ आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि शासन ने जिले में चार अंत्येष्टी स्थल के निर्माण का लक्ष्य दिया है। इसके लिए ग्राम पंचायतों से आवेदन मांगे गए थे। लगभग दो दर्जन आवेदन आए थे। जांच में बहुुत सी ऐसी ग्राम पंचायतों से भी आवेदन आए थे जहां शवदाह नहीं होता है। इसी के आधार पर मार्टीनगंज विकास खंड के रामपुर कटहन और बलेलपुर, मुहम्मदपुर विकास खंड के सुरजनपुर और मिर्जापुर के टुंडवल का चयन अंत्येष्टी स्थल निर्माण के लिए किया गया है। प्रत्येक अंत्येष्टी स्थल के लिए शासन ने 24-24 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इसके अलावा मार्टीनगंज विकास खंड के नरवे में 17 लाख 46 हजार रुपये की लागत से पंचायत भवन का निर्माण कराया जाएगा।
----
अंत्येष्टी स्थल पर कराए जाने वाले कार्य
अंत्येष्टी स्थल का निर्माण 158.79 वर्ग मीटर में होगा। यहां पर हैंडपंप, ड्रेनेज, प्लांटेशन, शवदाह का प्लेटफार्म, रोड कनेक्टिविटी, इंटर लाकिंग टाइल्स के साथ, वुड स्टोर और आंतरिक इंटरलॉकिंग टाइल्स का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें