फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणादीन हाईवे पर धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। हाई वे पर अंडर पास बनाने की मांग को लेकर कम्हेनपुर के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाधिकारी से मिला और इस प्रकरण में हस्तक्षेप की मांग की। कहा, जब तक अंडर पास की मांग को पूरा नहीं किया जाता तब तक हाईवे निर्माण कार्य को आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। उधर, ग्रामीणों का निर्माणाधीन हाईवे पर धरना सातवें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

डीएम को दिए पत्रक में बताया कि कम्हेनपुर के पश्चिम तरफ तमसा नदी, उत्तर तरफ नाला, दक्षिण तरफ हाईवे का पुल व पूरब से गांव में आने वाले संपर्क मार्ग 815 पर राष्ट्रीय राज मार्ग 233 का निर्माण चल रहा है। ऐसी दशा में गांव से बाहर जाने और बरसात में बाढ़ की विभीषिका से बचने के लिए दूसरा कोई रास्ता नहीं है। जो बच्चे चार सौ मीटर दूरी तय कर विद्यालय जाते थे। एनएच का निर्माण होने पर दूरी लगभग 10 किमी हो जाएगी। नदी, नाला और नेशनल हाइवे से घिरे ग्रामीणों को गांव से बाहर निकलने के लिए कोई दूसरा रास्ता नहीं है। अंडरपास बेहद जरूरी है। प्रतिनिधिमंडल में लालता राम, श्रीराम, तारकेश्वर, लक्ष्मी, सच्चू, तिलक, हुलचन्द आदि मौजूद रहे। उधर, हाईवे पर धरने पर बैठे ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की। हुलचन्द, अनिल, बलराम,, लौटन, घुरहू, मनीष, राजेन्द्र सिंह, मैनेजर सिंह, पिंटू, मूलचन्द, खुल्लू, रामपलट, राधेश्याम, सुक्खू, खुन्नू, रामू, रामभजन, रामदास, दीपचन्द, फिरतू, बबलू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें