फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव समारोह में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। स्थानीय क्षेत्र के भवानीपुर स्थित मां जानकी इंटरमीडिएट कॉलेज का 15 वां वार्षिकोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कोयलसा डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य दीनानाथ लाल श्रीवास्तव, पूर्व जिलाधिकारी की पत्नी अंजना सिंह सेंगर और प्रबंधक जयनाथ सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसने लोगों का मन मोह लिया। इसके बाद कवि सम्मेलन और मुशायरा का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन में कवि विकास बौखल, भालचंद त्रिपाठी, विभा त्रिपाठी, अंजना सिंह सेंगर आदि कवियों ने अपनी काव्य रचनाओं से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कॉलेज की प्रधानाचार्य पुष्पलता सिंह ने का आभार प्रकट किया। इस मौके पर अखिलेश मिश्र गुड्डू, डा. श्याम नारायण सिंह, डा. भीम सिंह, निगम बहादुर सिंह, सुरजीत सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, प्रभाकर तिवारी, जितेंद्र सिंह गुड्डू, आनंद तिवारी, चंद्रजीत तिवारी, नीरज तिवारी, अभिषेक सिंह सोनू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन



शिक्षक विधायक ने सदन में उठाई विश्वविद्यालय की मांग
आजमगढ़। शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने विधान परिषद में आजमगढ़ में आवासीय विश्वविद्यालय के स्थापना की मांग को उठाया है। उन्होंने विश्वविद्यालय अभियान के संयोजक डा. सुजीत श्रीवास्तव भूषण को इस बात की फोन से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि विधान परिषद सत्र के दौरान 16 मार्च को आजमगढ़ में विश्वविद्यालय का मुद्दा नियम 116 के अंतर्गत उठाया गया जिसके अंतर्गत सरकार लिखित वक्तव्य देती है। इसके पूर्व भी आठ मार्च 2016 को श्री त्रिपाठी के द्वारा विधान परिषद में विश्वविद्यालय के मुद्दे पर तारांकित प्रश्न किया गया था। जिस पर सरकार की तरफ से माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल के द्वारा विवादित बयान दिया गया था। जिसे लेकर विधान परिषद में सरकार की किरकिरी हुई थी और मुख्यमंत्री ने विज्ञापन की जांच के आदेश दिए थे। श्री पॉल के द्वारा आजमगढ़ में विश्वविद्यालय की स्थापना को औचित्यहीन बताने के विरोध में जनपद में कई दिनों तक विरोध प्रदर्शन हुए थे। विधान परिषद में फिर से विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग उठने के बाद उम्मीद की जा रही है कि सरकार इस बहु प्रतीक्षित मांग पर उदारतापूर्वक विचार करेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें