आजमगढ़। नवागत कमिश्नर और जिलाधिकारी के सामने पुरानी जेल और स्टेडियम की जमीनों का मामला फिर उठने लगा है। पुरानी जेल की लगभग पांच एकड़ जमीन पर पार्क और पार्किंग बनाने की योजना था। शासन से मंजूरी के साथ ही कुछ धन भी आवंटित कर दिया गया था। इसके बाद कारागार विभाग की ओर से जमीन किसी अन्य विभाग को देने से इंकार कर दिया गया। कहा गया कि जमीन विभागीय कार्य के उपयोग में ही लाई जाएगी। इसके बाद इस जमीन पर मंडलीय पुलिस मुख्यालय बनाने की भी बात चली, लेकिन ये बातें भी मौखिक ही थीं। अब नवागत कमिश्नर पुरानी जेल और स्टेडियम की जमीन से संबंधित फाइल फिर तलब की है। इससे जमीन पर कुछ बनेन की सुगबुगाहट ने फिर जन्म ले लिया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व वीके गुप्ता ने बताया कि कमिश्नर की ओर से फाइल मंगाई गई है। जिसे भेजा जा रहा है।
575 पदों के सापेक्ष मात्र साढ़े तीन सौ ने दी परीक्षा
आजमगढ़। प्रदेश सरकार नये शिक्षण सत्र से प्रत्येक ब्लाकों में पांच-पांच अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक विद्यालयों को शुरू करने जा रही है। इसके तहत जिले में 115 विद्यालयों का चयन हो चुका है। इन विद्यालयों पर एक प्रधानाध्यापक और चार सहायक अध्यापकों की तैनाती होनी है। प्राथमिक विद्यालयों पर तैनात शिक्षकों से अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों के लिए आवेदन मांगे गए थे। मंगलवर को बेसिक शिक्षा कार्यालय पर परीक्षा भी आयोजित हुई। जिसमें कुल 575 पदों के सापेक्ष लगभग साढ़े तीन सौ अभ्यर्थी ही शामिल हुए। जिनका चयन होना लगभग सुनिश्चित है।