फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल का दूसरा गेट भी खोले जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जागो युवा सेवा संस्थान की टीम ने शुक्रवार को जिला महिला चिकित्सालय के बंद पड़े दूसरे गेट को खोले जाने को लेकर प्रभारी मुख्य चिकितसा अधीक्षक को पत्रक सौंपा। पत्रक में ओपीडी फीस से अधिक साइकिल स्टैंड फीस वसूले जाने पर भी आक्रोश जताया गया।
विज्ञापन

पत्रक में संयोजक विनीत सिंह ने कहा कि जिला महिला अस्पताल शहर के मध्य में स्थित है। परिसर में दो गेट है। जिसमें एक गेट बड़ा देव से चौक जाने वाले मार्ग पर है तो दूसरा बड़ादेव से एलवल मार्ग पर है। बड़ादेव से चौक जाने वाले मार्ग पर स्थित अस्पताल का गेट ही प्रतिदिन खोला जाता है। वहीं दूसरा गेट प्राय: बंद रहता है। एक ही गेट से परिसर में आने और जाने से अक्सर ही जाम का झाम लग जाता है और मरीजों को लेकर आने वाले तीमारदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं मुख्य गेट के पास ही साइकिल स्टैंड का संचालन किया जा रहा है। जहां ठेकेदार द्वारा मानक के विपरीत साइकिल व बाइक सवारों से वसूली कर रहे है। ओपीडी में मरीज को दिखाने की फीस जहां मात्र एक रूपये है तो वहीं स्टैंड की फीस 10 रुपये निर्धारित है। जूही श्रीवास्तव ने कहा कि यदि अस्पताल का दूसरा गेट खोल दिया जाए तो अस्पताल के मुख्य गेट के सामने लगने वाले जाम के झाम से निजात मिल जाएगी। संगठन के लोगों ने पत्रक के माध्यम से साइकिल स्टैंड शुल्क खत्म किए जाने की मांग की। पत्रक में यह चेतावनी भी दी गई कि यदि इन दोनों बिंदुओं पर अस्पताल प्रशासन ने जल्द कोई पहल नहीं किया तो वे सड़क पर उतर का आंदोलन को बाध्य होंगे। पत्रक देने वालों में पवन सिंह, अटल सिंह, विवेक राय, अमन रावत, अभिषेक पांडेय, सौरभ सिंह, शौर्य सिंह, अनिल सिंह, अभिषेक कुमार, अतुल, ऋषभ राय, बाल मुकुंद, नितिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें