फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में आग लगने से पांच लाख के सामान जले

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बाजार में स्थित एक कपड़े की दुकान में शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से नगदी सहित पांच लाख रुपये मूल्य का कपड़ा आदि जलकर नष्ट हो गया। शनिवार की सुबह दुकान से धुआं निकलने पर बाजार के लोगों को जानकारी हुई ।
विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव निवासी राजकुमार सोनकर पुत्र किशन लाटघाट बाजार में किराए का कमरा लेकर कपड़े की दुकान है। लगन की वजह से उसने कुछ दिन पहले ही दुकान में सामान लाया था। शुक्रवार की रात को राजकुमार अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। रात को संदिग्ध परिस्थिति में उसकी दुकान में आग लग गई। दुकान के भीतर आग लगने से भीतर रखा गया 50 हजार रुपये नगद और साढ़े चार लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। शनिवार की सुबह बाजार के लोग राजकुमार की दुकान के भीतर से धुआं निकलते देखा तो उसे फोन कर सूचना दी। कुछ ही देर में वह भागकर मौके पर पहुंचा और दुकान के भीतर रखा गया सारा सामान जलकर नष्ट होते देख वह दंग रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें