फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल नीबी-घोरट मार्ग का मुद्दा उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। खस्ताहाल सड़कों को लेकर नीबी, जाफरपुर, घोरठ के ग्रामीणों ने सामाजिक संस्था प्रयास के अध्यक्ष रणजीत सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा। शीध्र ही अधूरे पड़े निर्माण को पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि आजमगढ़ के बेलइसा मंडी चौराहे के सामने से जाने वाली, नीबी, जाफरपुर, घोरठ संपर्क मार्ग तीन किमी लंबा है। लंबे समय से निर्माण के अभाव में येे खस्ताहाल है। नीबी चौराहे से लेकर रेलवे क्रासिंग तक 200 मीटर मार्ग पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील है। जल निकासी की समस्या के कारण हमेशा जलजमाव रहता है। 5 मार्च, 2017 को भी अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया गया था। निर्माण कार्य शुरू भी हुआ, लेकिन गिट्टी-मिट्टी डालकर अधूरी स्थिति में छोड़ दिया गया। इससे लोगों में भारी नाराजगी और आक्रोश व्याप्त है। इस अवसर पर डा. विरेन्द्र पाठक, सचिव सुनील यादव, शम्भू दयाल सोनकर, अमित गुप्ता, उमेश राजभर, रिंकू शर्मा, भोलू दुबे, चन्दन गुप्ता, हरिगोविन्द, वरूण कुमार, हरिश्चन्द्र, राजीव शर्मा सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें