आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मागुट का प्रतिनिधि मंडल शनिवार को जिलाध्यक्ष बृजेश राय के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने जनपद बुलंदशहर के शिक्षक की आत्महत्या की घटना में लिप्त लोगों की जांच कराए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौपा।
जिलाध्यक्ष ने मृतक शिक्षक बृजेश कुमार की पत्नी को मृतक आश्रित के रुप में शिक्षक पद पर नियुक्ति किए जाने,परिवार को क्षतिपूर्ति के रुप में पचास लाख मुआवजा दिए जाने की मांग के साथ विद्यालय के प्रबंधक, जिला विद्यालय निरीक्षक और बाबू के खिलाफ कार्रवाई मुख्यमंत्री द्वारा नहीं की जाती है तो छह फरवरी को संगठन बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार करेगा। जिसका दायित्व सरकार का होगा। इस मौके पर दिवाकर तिवारी, वशिष्ठ सिंह, पूर्व अध्यक्ष कमलेश राय, राम बिहारी सिंह, रिजवान अहमद, डा.वीरेंद्र मौर्य, अमर नाथ यादव और संतोष कुमार उपस्थित रहे।