फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणांचल में भी झूम कर लहराया राष्ट्रध्वज तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर के साथ ही ग्राम्यांचलों में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। जगह-जगह ध्वजारोहण के साथ ही विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूलों के बच्चों ने जहां प्रभातफेरी निकाली तो वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की भी धूम रही।
विज्ञापन

लाटघाट संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पीएचसी पर डॉ. संजय यादव, पशु चिकित्सालय पर डॉ. चौधरी चरण सिंह यादव, प्राथमिक विद्यालय बेलकुंडा पर प्रधान परमानंद, उच्च प्राथमिक विद्यालय बांका हरैया पर प्रधान कुशहर निषाद ने ध्वजारोहण किया। विकास खंड हरैया पर प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह, केएस इंटर कालेज बैदौली पर बृजेश यादव, पंडित नगीना स्मारक महाविद्यालय पर मनीष मिश्रा ने तिरंगा फहराया। अंबारी संवाददाता के अनुसार दी मॉडर्न पब्लिक स्कूल समैसा माहुल में बिजय यादव, महर्षि अरबिंद पब्लिक स्कूल में अखिलेश सिंह, सेंट तुलसी ग्लोवल स्कूल में दुर्गेश सिंह, सर्वोदय कांवेंट स्कूल में राकेश मिश्र, नेशनल कांवेंट स्कूल में संतोष कुमार मिश्र ने गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया। मार्टीनगंज संवाददाता के अनुसार तहसील मुख्यालय पर एडीएम इंद्रभान तिवारी व ब्लाक मुख्यालय पर प्रमुख मनोज सिंह ने झंडा फहराया। शांति गु्रप आफ एजुकेशन फुलेश पर कृष्णकांत मिश्र, डॉ. राममनोहर लोहिया पीजी कालेज पर उमेश राय, तिलकधारी इंटर कॉलेज में त्रिभुवन सिंह, कृषक विद्यालय इंटर कॉलेज में हरिकुंवर राय ने ध्वजारोहण किया।
मेंहनगर संवाददाता के अनुसार तहसील मुख्यालय पर एसडीएम आशाराम ने ध्वजारोहण किया। ब्लॉक पर डॉ. कैलाश यादव, नगर पंचायत अशोक चौहान, इंटर कालेज, इंटर कालेज, बीबी राज महाविद्यालय, ग्राम समाज पीजी कालेज, योगेंदर महाविद्यालय पर ध्वजारोहण के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। सरायमीर संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन प्रभा प्रकाश यादव और ईओ रंग बहादुर सिंह, थाना पर एसओ रामनरेश यादव ने तिरंगा फहराया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरायमीर, पैराडाइज कान्वेंट स्कूल, सेंट जेवियर्स हाईस्कूल, लकी कान्वेंट स्कूल, बाबू झिनकू स्मारक इंटर कालेज, महर्षि पंतजलि पब्लिक स्कूल, मदरसा बैतूल ओलूम पर सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। बिंद्रा बाजार संवाददाता के अनुसार विकासखंड मोहम्मदपुर, थाना गंभीरपुर, पारस कन्या इंटर कॉलेज बिंद्राबाजार, अमजद अली इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर, रामदेव महाविद्यालय, ग्रामीण बालिका विद्यालय रानीपुर रजमो, ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल सिधारीगंज, अमरावती कंप्यूटर सेंटर पर ध्वजारोहण हुआ। अतरौलिया संवाददाता के अनुसार विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लालगंज संवाददाता के अनुसार पूरे क्षेत्र में तिरंगा झूमकर लहराया। विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय खनियरा, मसीरपुर, लालगंज, रामपुर बढ़ौना, श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय डिग्री कॉलेज, ब्रायो वल्र्ड एकेडमी, सेंट जेवियर हाई स्कूल, लक्ष्य कंप्यूटर एकेडमी, मातृछाया इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर पर ध्वजारोहण कर प्रभात फेरी निकाली गई। फरिहां संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के मनराजी देवी स्मारक इंटर कॉलेज, शारदा इंटर कॉलेज, अमर शहीद इंटर कॉलेज, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर ध्वजारोहण हुआ। ठेकमा संवाददाता के अनुसार स्वामी सहजानंद शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज ज्युली, जयनाथ मेमोरियल महाविद्यालय, केवी इंटर कॉलेज, शुशीला राय बालिका महाविद्यालय, जय मां अंबे इंटर कॉलेज पर ध्वजारोहण के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मेजवां फूलपुर और ग्रामीण इलाकों में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अहरौला संवाददाता के अनुसार गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाया गया। सठियांव संवाददाता के अनुसार दि किसान सहकारी चीनी मिल पर उपसभापति पराग यादव, चकबंदी कार्यालय पर नायब रोहित राम, शिवम पब्लिक स्कूल पर अखिलेश यादव, रामराजी देवी महिला महाविद्यालय पर डॉ. शशिकला यादव, राजदेव कृषक महाविद्यालय पर प्रेमप्रकाश यादव, मां प्रभावती महिला महाविद्यालय में संजय कुमार यादव ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

वही मुबारकपुर में नगर पालिका परिषद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुबारकपुर गल्र्स डिग्री कालेज, अंसार गल्र्स इंटर कालेज, मिल्लत गल्र्स इंटर कालेज, एमपी इंटर कालेज, गांधी स्मारक इंटर कालेज, मदरसा अशरफिया मिस्बहुल उलूम, अशरफिया गल्र्स हाई स्कूल, अल्जामियतुल अशरफिया अरबी यूनिवर्सिटी, थाना मुबारकपुर व क़स्बा चौकी पर ध्वजारोहण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें