फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2402 बूथों पर नौनिहालों को पिलायी जाएगी दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को बूथ डे का आयोजन किया जा रहा है। इसके पूरे जिले में अभियान की सफलता के लिए 2402 बूथ बनाए गए है, जिस पर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जाएगी। अभियान की सफलता के लिए शनिवार को जिला महिला अस्पताल से सीएमओ ने हरी झंडी दिखा कर जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

जागरूकता रैली शंकर जी तिराहे से होते हुए मंडलीय चिकित्सालय पहुंच कर संपन्न हुई। रैली के पश्चात सीएमओ सभागार में संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ. एसके तिवारी ने बताया कि बूथ डे के अलावा 29 से 2 फरवरी तक घर-घर पोलियो ड्रॉप पिलाने का अभियान चलाया जाएगा। जिसके लिए 4804 वैक्सीनेटर और 2402 मोबलाइजर की ड्यूटी लगाई गई है। अभियान के तहत 6,57,993 बच्चों को पोलियों की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शनिवार को निकली जागरूकता रैली में डॉ. संजय कुमार, एसआईसी महिला अस्पताल डॉ. अमिता अग्रवाल, डिप्टी सीएमओ डॉ. परवेज, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीके अग्रवाल आदि शामिल रहे।


कुपोषण को समाप्त करने के लिए हुआ मंथन
सगड़ी। ब्लॉक अजमतगढ़ के सभागार में शनिवार को शबरी संकल्प अभियान के तहत एएनएम, आशा, प्रधानों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांव में तेजी से फैल रहे कुपोषण को जड़ से समाप्त करने के लिए सभी ने एकजुट होकर संकल्प लिया। तीन वर्ष की आयु के पीली और लाल श्रेणी के कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों के वजन की नियमित ऑनलाइन ट्रैकिंग करने के लिए प्रधानों को समझाया गया। अध्यक्षता पंचायत प्रेस क्लब के अध्यक्ष शिवजोर यादव ने किया एवं संचालन अजीत राय द्वारा किया गया। प्रशिक्षण को डॉ. रमेश चंद्र गुप्ता कुसुम राव, सीडीपीओ अजमतगढ़ गीता राय आदि ने संबोधित किया। इस दौरान समस्त सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी, प्रधान श्रीनाथ यादव, मुकेश राय, रामकुंवर, सुनील कुमार, अवध राज आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें