फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारीशस के पूर्व उपप्रधानमंत्री की पत्नी का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद के हरिहरपुर घराने की ख्याति जनपद ही नहीं विदेशों में भी है। मंगलवार को मारीशस के पूर्व उपप्रधानमंत्री हरीश बुद्घो की धर्मपत्नी सरिता बुद्घो का हरिहरपुर घराना संगीत संस्थान के प्रधान कार्यालय में आगमन हुआ। इस दौरान संस्थान की ओर से प्रतीक चिन्ह, शॉल और पुष्प देकर सम्मान किया गया। उनके स्वागत में संस्थान परिसर में गीत संगीत का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के शुरूआत में पंडित सूरज मिश्र द्वारा स्वतंत्र तबला वादन किया गया। हारमोनियम पर संगत पंडित विरेंद्र मिश्र ने की। इसके बाद युवा कलाकार दिवाकर मिश्र ने राग पहाड़ी में दादरा बोल ‘छोड़ो-छोड़ो डगरिया श्याम’ प्रस्तुत किया। सूर्यांश मिश्र द्वारा राग यमन में ‘छोटा ख्याल बोल गुण चरचा की जै गुणियन सो’ सुनाई। इसके बाद आयुश मिश्र ने ‘सुना परदेशी बालम’ पेश किया। नितीश मिश्र द्वारा राग भीम पलासी में छोटा ख्याल और राहुल मिश्र ने गजल पेश किया। पंडित रविंद्र मिश्र द्वारा राग भैरवी में और लोकगीत पेश किया गया। आठवें चरण में पंडित सुदर्शन मिश्र द्वारा कजरी, निर्गुण, फगुआ आदि गीतों से कार्यक्रम का समापन किया गया। संस्था सचिव अजय मिश्र ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रगट किया। इस मौके पर पंकज मिश्र बबलू, उदय मिश्र, रोशन, पन्नालाल मिश्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें