फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष के पहले दिन हुआ बाबा भंवर नाथ का भव्य श्रृंगार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नववर्ष के पहले दिन भंवरनाथ मंदिर पर भव्य शृंगार व शिव जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देर रात तक मंदिर पर शिव भक्तों का जमावड़ा रहा। शिवजागरण व देशभक्ति गीतों का लोगों ने आनंद उठाया।
विज्ञापन

नववर्ष का पहला दिन सोमवार होने से सुबह से ही मंदिर पर भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। बाबा भंवरनाथ के भव्य शृृंगार से उत्सव की शुरूआत हुई। शाम को मंदिर परिसर में भव्य शिव जागरण का भी आयोजन हुआ। जिसमें भक्तों ने देर रात तक आनंद उठाया। गायक कलाकार राजेश रंजन की टीम द्वारा प्रस्तुत राधा कृष्ण व शंकर पार्वती की आकर्षक झांकियों ने लोगों को लुभाया। जागरण में राजेश रंजन, अनुपम कुमार, विजय प्यारे, अजीत, पिंटू, सत्यनरायन, सालिक, रवि पांडेय, उदय, हिमांशू, शाह आलम, ज्ञानेश्वर, नीरज आदि ने एक से बढ़ कर एक गीतों की प्रस्तुति की। कार्यक्रम के दौरान नारी शक्ति संस्थान की डॉ. पूनम तिवारी ने कई नारियों का सम्मान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें