फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द हटाएं जाएंगे मंडियों में हुए अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मंडी परिषद आजमगढ़ के तहत आने वाले मंडियों में हुए अवैध कब्जों पर जल्द गाज गिरनी है। अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की योजना विभाग बना रहा है। जल्द ही मंडी की दुकानें अवैध कब्जा करने वालों से मुक्त होंगी।
विज्ञापन

मंडी परिषद आजमगढ़ के अंतर्गत सात मंडियां आती है। जिसमें आजमगढ़ के साथ ही बलिया, चितबड़ा गांव, रसड़ा, कोपागंज, दोहरीघाट, बेल्थरा रोड मंडी आती है। इन सभी मंडियों की कई दुकानों में अवैध कब्जे का मामला प्रकाश में आया है। आवंटित दुकानों की जांच करा कर अवैध रुप से कब्जा किए हुए दुकानदारों को बाहर दिखाने की कवायद जल्द मंडी परिषद करने वाली है। मंडी परिषद के उपनिदेशक प्रशासन हिमांशू त्रिपाठी ने बताया कि विभागीय कर्मचारियों को अवैध कब्जेदारों की पहचान कर सूची तैयार करने का निर्देश दिया जा चुका है। जल्द ही उन्हें नोटिस भी दी जाएगी। इसके बाद अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें मंडी परिषद के दुकानों से बेदखल कर दिया जाएगा। आजमगढ़ परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी सात मंडियों में अवैध कब्जे की शिकायत सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें