फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागा विभाग लेकिन कर सका कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आखिर जगाने के बाद जाग ही गया आजमगढ़ विकास प्राधिकरण और बुधवार को बेलइसा में बिना मानचित्र पास कराए हो रहे अस्पताल के निर्माण को रूकवाने के लिए जा धमका। लेकिन फोर्स की कमी और लोगों के विरोध के कारण उसे बैरंग वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बताते चलें कि जनपद में हो रहे अवैध निर्माणों को रोकने में नाकाम आजमगढ़ विकास प्राधिकरण की देखरेख में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से भवनों का निर्माण होता रहा। अमर उजाला में लगातार खबरों के प्रकाशन के बाद आखिरकार बुधवार को एडीए के अधिकारी और कर्मचारी जाग गए। उन्होंने बेलइसा में हो रहे अस्पताल के निर्माण को सील करने के लिए जा धमके। जैसे ही टीम मौके पर पहुंची वहां मौजूद लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों के विरोध और फोर्स की कमी के कारण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी निर्माणाधीन बिल्डिंग को बिना सील किए ही वापस लौटे। एसडीए सचिव बाबू सिंह ने बताया कि उक्त भवन मालिक द्वारा बिना मानचित्र पास कराए ही बिल्डिंग का निर्माण कराया जा रहा है। लगभग तीन मंजिल तक भवन का निर्माण कराया जा चुका है। भवन मालिक को नोटिस जारी की गई थी लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके कारण उक्त भवन को सील करने का आदेश मेरे द्वारा जारी किया गया। जब हम आदेश का पालन करने केलिए मौके पर पहुंचे तो वहां लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। फोर्स की कमी के कारण भवन को सील नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें